सड़क में निर्माण सामाग्री डालने पर 15हजार का चालान


पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने भवन निर्माण सामाग्री सड़क पर फैलाकर यातायात प्रभावित करने पर दो लोगों का 15हजार का चालान काटा है। प्रभारी निरीक्षक चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने लिंक रोड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सड़क में रेता पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने कविंद्र भट्ट का 5हजार व अर्जुन सिंह का 10हजार का चालान काटा। टीम में एसआई आरती शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *