टीएचडी ने मनाया 36वां स्थापना दिवस


चमोली। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजना वीपीएचईपी, पीपलकोटी में अपना 36 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ओएसडी (परियोजना) आरएन सिंह ने अलकनंदापुरम, पीपलकोटी में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का ध्वज फहराया और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। टीएचडीसी समेत परियोजना से जुड़े अन्य एजेंसियों के कर्मचारियों को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) आरके. विश्नोई का कर्मचारियों का नाम दिया संदेश सुनाया गया । ओएसडी (परियोजना) ने कर्मचारियों के सम्मुख परियोजना का इस वर्ष के कार्यों की प्रगति का ब्यौरा रखा। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि इस विद्युत परियोजना का लगभग 70% कार्य पूरा हो गया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक (परियोजना) अजय वर्मा, अपर महाप्रबंधक (बांध) पीएस रावत, अपर महाप्रबंधक (नियोजन) पीसी त्यागी, अपर महाप्रबंधक (हैमकै) केपी सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशा.) एसबी प्रसाद, उप प्रबंधक (जनसंपर्क) यतवीर सिंह चौहान अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *