वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


चमोली। पुलिस ने पोस्को अधिनियम के अंतर्गत वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 20 जून को थाना थराली में एक व्यक्ति ने तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिक बेटी 11 जून को बिना बताए घर से लापता हो गयी। जिसको दीपक राम द्वारा ऋषिकेश ले जाकर वादी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली पर मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद अभियुक्त दीपक राम को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजीकृत अभियोग में पीड़िता के न्यायालय के समक्ष अन्तर्गत धारा 164 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर आरोपी योगेश का नाम प्रकाश में आया। वांछित आरोपी को 11 जुलाई को थाना थराली पर पोक्सो अधि0 के अन्तर्गत देर शाम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी को रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *