जोशीमठ के तर्ज पर हो विस्थापन
चमोली। नगर के बहुगुणानगर के आपदा प्रभावितों ने जोशीमठ की तर्ज पर विस्थापन और मुआवजा नीति तय करने की मांग की है। प्रभावित बीपी सती, हरेंद्र बिष्ट, पुष्कर सिंह रावत आदि ने बताया कि प्रशासन महज चार लाख का मुआवजा देने की बात कह रहा है। ऐसे में प्रभावितों में नाराजगी है। प्रभावितों ने कहा कि मांगों का ज्ञापन एसडीएम को प्रेषित कर दिया गया है।
