गौचर के ऋषभ को प्रदेश में चौथा स्थान


चमोली।  उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं की 10वीं में गौचर के ऋषभ रावत ने प्रदेश की वरीयता सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र ऋषभ ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऋषभ के पिता नवीन रावत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में प्रधानाचार्य हैं। वहीं गौचर के मंयक बिष्ट ने भी वरीयता सूची में 24वां स्थान हासिल किया है। इधर सुशीला देवी जनता इंटर कालेज सिवाई की छात्रा पल्लवी ने 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *