भवाली अमृत सरोवर में छोड़ी 150 मछलियां



नैनीताल। नगर पालिका ने जल संस्थान परिसर में बनाए गए अमृत सरोवर में गुरुवार को मछलियां छोड़ी। तीन लाख लीटर की क्षमता वाले अमृत सरोवर में अब मछली पालन कर रोजगार के अवसर खोजे जाएंगे। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि तीन लाख लीटर की क्षमता वाला यह अमृत सरोवर नगर की जनता के लिए वरदान साबित हुआ है। गर्मियों में अमृत सरोवर के परिणाम देखने को भी मिले हैं, जल संस्थान के वाटर टैंक रिचार्ज हुए हैं। मत्स्य विभाग के साथ मिलकर 150 पार्क ओनोमेंट रंगीन मछली अमृत सरोवर में छोड़ी गईं। यहां ईओ संजय कुमार, अधिशाषी अभियंता रवि डोभाल प्रियंका जोशी, इंद्र कपिल, किशोर, गणेश कुमार, प्रकाश, आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *