डीएम कैंप कार्यालय में धरना जारी
नैनीताल। डीएम कैंप कार्यालय के बाहर धारी ब्लॉक के गुलियालेख गांव के ग्रामीणों का धरना एक हफ्ते बाद भी जारी है। धरने पर बैठे पीतांबर दत्त, प्रकाश चंद, विनोद चंद, पूरन चंद, उमेश चंद्र ने बताया कि जब तक उनके केस में फैसला नहीं हो जाता वह धरना खत्म नहीं करेंगे। कहा कि उनकी भूमि पर उन्हें अधिकार नहीं दिलाया जा रहा है। बाहरी लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। इसलिए जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
