स्वयं सेवियों ने किया 15 यूनिट रक्तदान


बागेश्वर। जिले में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने पौधरोपण, रक्तदान कार्यक्रम किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सोसायटी से जुड़े लोग सोमवार को राज्य आंदोलनकारियों की याद में वने वन में पौधरोपण किया। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा में एक घंटे तक पौधरोपण कार्यक्रम चला। इस दौरान चौड़ी पत्तीदार व फलदार पौधे रोपे। दस बजे बाद जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर एक बजे तक चला। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, जगदीश उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, दीपक पाठक, निरीक्षक जगदीश ढकरियाल समेत 15 लोगों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। चार बजे बाद कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सेवियों को पुरस्कृत किया गया। पूरे कार्यक्रम में सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगताी, जिला सचिव आलोक पांडे, उमेश जोशी, प्रमोद जोशी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, मोइउ्द्दीन अहमद तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *