ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारी पर धोखाधड़ी में मुकदमा

देहरादून। ज्वेलरी शोरूम में कर्मचारी पर ग्राहक से धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हुआ है। अंगूठी खरीदते वक्त युवती ने यूपीआई से स्कैन कर भुगतान किया। रकम खाते में न आने की बात कहकर युवती से नगद रकम ली गई। आरोप है कि खाते से कटी रकम वापस नहीं लौटाई जा रही है। धारा चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि श्रुति नौटियाल निवासी नेहरू कॉलोनी ने तहरीर दी। कहा कि बीते 18 मई को उसने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम से 23,300 रुपये की अंगूठी खरीदी। युवती ने उसका ऑनलाइन पेमेंट करना चाहा। शोरूम कर्मचारी के कहने पर उसने वहां लगे क्यूआर कोड को स्कैन किया और रकम का भुगतान कर दिया। इसके बाद शोरूम कर्मचारियों ने रकम खाते में नहीं आने की बात कही। युवती को लगा कि ट्रांजेक्शन अटक न गई हो तो उसने फिर नगद भुगतान कर दिया। युवती कई दिनों तक इंतजार करती। ट्रांजेक्शन में खाते में रकम उसी खाते गई दर्ज रही, जिसका क्यूआर कोड स्कैन किया था। उसने शोरूम में संपर्क किया। आरोप है कि वहां प्रबंधक उसे लगातार चक्कर कटाता रहा। पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में शोरूम प्रबंधक और इसमें शामिल अज्ञात कर्मचारी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *