गांजा के साथ बिहार का युवक दबोचा
देहरादून। छह किलो गांजा के साथ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से समन्वय कर रिस्पनापुल से नशा तस्कर दबोचा गया। आरोपी अशोक साहनी (26) हाल निवासी बिंदाल बस्ती, मूल निवासी रंगबा पोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा बिहार से गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
