एनएसयूआई ने किया बालावाला में नशे के खिलाफ जन जागरूकता मैराथन रैली का आयोजन



देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से बालावाला में नशे के खिलाफ जन जागरूकता मैराथन रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता गौरव चौधरी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और समापन पर पुरस्कार वितरित किए। गौरव चौधरी ने कहा कि युवाओं का नशे की गिरफ्त में आना चिंता का विषय है। नशा एक महामारी की तरह है, जो अपने साथ पूरे समाज को क्षति पहुंचाता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। वैभव वालिया ने कहा कि यह अभियान प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए एक नई उम्मीद की किरण है। प्रकाश नेगी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सुधांशु अग्रवाल, गणेश धामी, अमन सिंह, राहुल जग्गी, अमित जोशी, शिवम भंडारी, सूरज पंवार, शशांक यादव, पवन मंडौली, शेखर यादव, हर्षित बोरा, शुभम रावत, नासिर, प्रवीण, ऋषभ, सुमित, कनिष्क, भरत, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *