डॉक्यूमेंटेशन एंड प्रोफाइल मैनेजमेंट पर कार्यशाला


रुड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुड़की में एकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑडिट सेल और आइक्यूएसी की ओर से डॉक्यूमेंटेशन एंड प्रोफाइल मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित गतिविधियों, कार्यक्रमों अन्य शैक्षिक क्रियाकलापों इत्यादि से संबंधित दस्तावेजों के नियोजन एवं उसके सुचारू प्रबंधन के लिए समस्त शिक्षिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना था। डॉ. अलका आर्य ने स्लाइड शो के माध्यम से डॉक्यूमेंटेशन की आवश्यकता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन एवं प्रत्यायन में डॉक्यूमेंटेशन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रमाणिक दस्तावेजों के आधार पर ही नैक द्वारा किसी संस्था का मूल्यांकन और ग्रेडिंग की जाती है। डॉ. भारती शर्मा ने प्रोफाइल मैनेजमेंट के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी। उन्होंने सभी प्राध्यापिकाओं से आग्रह किया कि वे महाविद्यालय के पर्सपेक्टिव प्लान को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार करें। समय से अपने दस्तावेजों को संकलित कर आईण्क्यूण्एण्सी को प्रस्तुत करें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता उसके डॉक्यूमेंटेशन पर निर्भर करती है। इसीलिए समस्त दस्तावेजों के व्यवस्थित रख रखाव के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस कार्यशाला में डॉ. कामना जैन, डॉ. किरन बाला, डॉ. अर्चना चौहान,अंजलि प्रसाद, डॉ. आसमां सिद्दीकी और शैली आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *