यूपी और यूके पुलिस की बैठक


रुड़की। पुलिस ने उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा और उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर सहारनपुर के चौकी बडकला पर एक बैठक की। जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने आपस में विचार साझा किए। रविवार को दोनों राज्यों की सीमा पर उत्तर प्रदेश के चेक पोस्ट पर क्षेत्राधिकारी मंगलौर बहादुर सिंह चौहान, जनपद सहारनपुर के क्षेत्राधिकारी फतेहपुर रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर राजीव रौथाण, थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद कुमार ने चारधाम यात्रा एवमं उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों व कानून व्यवस्था को लेकर मींटिग का आयोजन किया। मीटिंग में आपस में कानून व्यवस्था एवं अपराध संबंधी सूचनाएं साझा करते हुए चारधाम यात्रा व चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर आपस में विचार साझा किए। साथ ही एक दूसरे ने पुलिस का सहयोग किए जाने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *