महिलाओं को स्वच्छता किट वितिरत की


विकासनगर। कालसी ब्लॉक के लखवाड़ में बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं को स्वच्छता किट भी वितरित की गई। पोषण पखवाड़े में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज का निर्माण करती है। महिलाओं के स्वस्थ रहने से ही स्वस्थ शिशु का जन्म होगा। इसके लिए जरूरी है कि गर्भावस्था और उसके बाद महिलाएं नियमित तौर पर पौष्टिक आहार लेती रहें। बताया कि पौष्टिक आहार महिलाओं को घर में ही उपलब्ध हो सकता है। इसके लिए मोटे अनाज का सेवन किया जाना चाहिए। मोटे अनाज में पर्याप्त पौष्टिक तत्व होते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण है। स्वस्थ महिला ही सशक्त महिला बन सकती है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की गई। वहीं त्यूणी सावड़ा में भी पोषण पखवाड़ा आयोजित किया। लखवाड़ के पोषण पखवाड़े में ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल, निर्मला सेमवाल, रुचिका, सीडीपीओ अंजू बडोला, बिंदू मौर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *