कंपांउडिंग के 22 मामलों का निस्तारण, एक करोड़ राजस्व मिलेगा

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में शनिवार को सेक्टर तीन और चार कंपांउडिंग के मामलों का निस्तारण करने के लिए कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 22 मामलों का निस्तारण किया गया। कंपांउडिंग शुल्क के रूप में करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में कैंप आयोजित किया जा रहा है। ताकि जो भवन मालिक कंपांउडिंग करवाना चाहते हैं, उन्हें अपना काम करवाने के लिए यहां वहां भटकना नहीं पड़े। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से अपील की है कि वह कैंप का लाभ उठाएं। इस दौरान ईई अजय माथुर, एई सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *