रिखोली-किमाड़ी मार्ग का डेढ़ करोड़ से होगा सुधारीकरण

देहरादून। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रिखोली-किमाड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। मंत्री जोशी के प्रतिनिधि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को अधिकारियों ने बताया कि सड़क के सुधारीकरण के लिए एक करोड़ 43 लाख रुपये का आकलन बनाकर शासन को प्रेषित किया गया है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित हुई थी। वर्तमान में मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। प्रेस को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया है कि जल्द ही सड़क के निर्माण की स्वीकृति कराई जाएगी। इसके लिए बजट में अलग से व्यवस्था की गई है। मार्ग में कई स्थानों पर छोटी पुलिया है और सुरक्षा कार्य आदि होने हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अनिल भाटी, अधिशासी अभियंता प्रवीण, सहायक अभियंता कपिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता अखिलेश कुमार, प्रेम सिंह, सोहन सिंह, सुनील, अतर सिंह, चमन सिंह, रवि पुंडीर, संदीप पुंडीर, नरेश पुंडीर, जीत सिंह ठाकुर, अनुकूल, अजय पुंडीर, महेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *