कैबिनेट मंत्री जोशी को अपना उपचार कराना चाहिए: नेगी
विकासनगर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान पर जन संघर्ष मोर्चा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की। कहा कि कैबिनेट मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी व स्व. राजीव गांधी की शहादत को एक हादसा बताकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मंत्री जोशी का यह बयान शहीदों का घोर अपमान है। नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री जोशी को अपना उपचार कराना चाहिए। नेगी ने कहा कि देश की एकता, अस्मिता एवं अखंडता के लिए स्व. इंदिरा गांधी एवं स्व. राजीव गांधी ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उनकी शहादत पूरे देश के लिए आज एक मिसाल है।
