ग्राम प्रधानों ने की विकासनगर, सहसपुर, कालसी और चकराता ब्लॉक मुख्यालयों पर तालाबंदी, सीएम को 22सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया

विकासनगर

पछुवादून से लेकर जौनसार बावर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में विकासनगर, सहसपुर, कालसी और चकराता ब्लॉक मुख्यालयों पर तालाबंदी कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधानों ने चारों ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को 22सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने सरपंच, ग्राम प्रधानों को लोक सेवक के दायरे में लेकर लोक सेवकों की तरह से सुविधाएं देने, 73वां संविधान संशोधन पूरी तरह से लागू करने, केंद्र व सभी राज्यों की सरकारों से पंचायत आयोग गठित कराने, प्रधानों को मानदेय की जगह मासिक पगार बीस हजार, पंचों को चार हजार, प्रधानों की पेंशन आठ हजार रुपये करने, केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग की पूरी ग्रांट ग्राम पंचायतों में जमा कराने, ग्राम पंचायतों मे पारित विकास कार्यों में खर्च करने संपूण जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को देने, ई-टेंडरिंग को दूर कर दस लाख तक के विकास कार्य करने के लिए तीन कोटेशन की स्वीकृति पंचायतों को देने, केंद्र व राज्य सरकार के सभी प्रोजक्टों में ग्राम पंचायतों को नोडल एजेंसी नियुक्त करने, केंद्र व राज्य सरकार के किसी भी प्रोजक्ट का तालुक प्लानिंग, जिला प्लानिंग, स्टेट प्लानिंग में राष्ट्रीय सरपंच एवं प्रतिनिधि के लिए मेंबर नियुक्त करने,मनरेगा से संबंधित भुगतान हर तीन माह में करने, केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा जारी ग्रांट में फंड की बाध्यता समाप्त करने, कोरोना काल में सेवाएं देने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को कोरोना वारियर का दर्जा देने की मांग की। साथ ही कार्यकाल दो साल बढ़ाने, प्रधानों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का फैसला पंचों व जनता द्वारा लिए जाने, प्रत्येक पंचायत में सालाना दस लाख रुपये विकास फंड दिए जाने, नेशनल, लोकर टोल टैक्स फ्री करने, पंचायत ऐक्ट की धारा 38 व 40संशोधित करने, पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा समस्याओं से निजात दिलाने, एमएनएस से श्रमिक उपस्थित संभव न होने पर विकल्प उपलब्ध कराने, योजनांतर्गत पंचायतों में बीस प्रतिशत परगांतरित कार्यों की सीमा को हटाये जाने, श्रमिकों को पूर्व की भांति ऑफ लाइन मस्टरोल पर कार्य कराये जाने, निर्माण कार्यों में सत्तर प्रतिशत सामग्री व तीस प्रतिशत मजदूरी का अनुपात रखने आदि मांगें की गयी। प्रदर्शनकारियों में सहसपुर ब्लॉक में अध्यक्ष मुकेश कुमार, संदेश कुमार, आरती, धीरज, कोमल,वीर बहादुर,बनार सिंह, अजय, विकासनगर में अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, नीलम रावत, सपना, तबस्सुम,रेखा,रेखा देवी, नीलम रावत, चकराता में अध्यक्ष दिलीप तोमर, धरम दत्त डिमरी, प्रदीप चौहान, नरेंद्र, टीकम चौहान, गजेंद्र वर्मा, रूपा, कम्मो, जगत सिंह, शरण भारती, मुकेश वर्मा, अनिल खन्ना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *