तहसील दिवस पर 12 शिकायतें दर्ज , 4 मौके पर निस्तारित

रुड़की

 तहसील प्रांगण में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र 12 शिकायतें ही आई। चार का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकि शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। मंगलवार को भगवानपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जेएम आशीष कुमार मिश्रा ने पिछले तहसील दिवस की समीक्षा की गई। साथ ही क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। तहसील दिवस में चकबन्दी, जमीन संबंधी व राशन कार्ड की शिकायतें पहुंची। तहसील दिवस में 12 शिकायतें ही पहुंच पाई है। जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। बाकी शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । इस अवसर पर तहसीलदार दया राम, खंड विकास अधिकारी जयेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *