मनीष बने कांग्रेस ओबीसी विभाग के महानगर अध्यक्ष
देहरादून। मनीष वर्मा राजपूत को कांग्रेस ओबीसी विभाग का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष आशीष सैनी ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। उन्होंने लिखा कि एआईसीसी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अजय सिंह यादव और उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा दिशा निर्देश पर उनकी नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि मनीष एआईसीसी की नियम और विजन के अनुसार काम करेंगे।
