छात्रों को उपलब्ध करायी जाएगी रोजगार सुविधाएं


ऋषिकेश। ओंकारानंद इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ऋषिकेश में हनीवेल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर यूथ एम्पावरमेंट की स्थापना की गई। इससे छात्रों को रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही डिजिटल कौशल विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि संस्थान के छात्र सशक्त हो सकें। गुरुवार को तपोवन बाईपास मार्ग स्थित ओआईएमटी में आईसीटी अकादमी के सहयोग से हनीवेल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर यूथ एम्पावरमेंट का उद्घाटन किया। सेंटर की स्थापना के प्रथम चरण में बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएससी (आईटी) अंतिम वर्ष की 50 छात्राओं को बिज़नेस इंटेलिजेंस की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। हनीवेल एवं आईसीटी अकादमी जैसी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किये जाएंगे और छात्रों के लिए रोजगार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। युवा सशक्तिकरण सम्मेलन, औद्योगिक विशेषज्ञ सत्रों, मेंटरिंग और करिअर परामर्श सत्रों का भी आयोजन होगा। प्रो. इंचार्ज ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. अपूर्व त्रिवेदी ने कहा कि 20 फरवरी से प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू होगी। यह दो सप्ताह तक चलेगी। कार्यशाला में छात्राओं को पावर बीआई सॉफ्टवेयर सेवा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर संस्थान निदेशक डॉ. विकास गैरोला, डीन प्रमोद उनियाल, शिक्षक नवीन द्विवेदी, शिवांगी भाटिया, अभिषेक कालरा, डॉ. संतोष डबराल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *