छात्र अनुशासित रहकर जीवन में लक्ष्म तय करें: सुबोध उनियाल


ऋषिकेश। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि छात्र अनुशासित रहकर जीवन में लक्ष्य तय करें। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए रचनात्मक बने।
गुरुवार को ढालवाला स्थित विद्या मंदिर इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव के दौरान कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पांथरी परिवार की ओर से कॉलेज में बनाए नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण किया। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी गजेंद्र उनियाल, नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने भी अपने विचार रखे।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सरस्वती और गणेश वंदना से किया गया। छात्र-छात्राओं ने लोकसंस्कृति और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति देकर समां बांधा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं छात्रों की माता को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की पत्रिका पुष्पांजलि का भी विमोचन किया गया। आदर्श छात्र का पुरस्कार हर्ष धीमान कक्षा 12 को दिया गया।
मौके पर विद्यालय प्रबन्धक हर्षमणि व्यास, सहप्रबंधक संतोष पांथरी, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा , प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत, बिशन सिंह, आशीष चौहान, दिविशंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, जयेन्द्र चमोली, विपिन डोभाल, अमित डोभाल, विवेक डोभाल, शैलेंद्र कंडारी, बृजेश कुमार, कीर्ति नौटियाल, आशीष कलूड़ा, विक्रमा, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *