विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श इंटर कालेज कपकोट के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। नशा और ड्रग्स आदि के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता, विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलाप, नि:शुल्क विधिक सहायता, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, पोक्सो आदि की जानकारी दी गई।
