होम्योपैथिक दवाओं के स्टॉक बढ़ाने की मांग



चम्पावत। उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में होम्योपैथिक दवाओं का स्टॉक बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार को पाटी क्षेत्र से आए नवीन सिंह, नगर लोहाघाट के प्रमोद कुमार, पंचेश्वर क्षेत्र के सुभाष राम आदि ने बताया कि अस्पताल में मंहगी दवाओं का स्टॉक विभाग के पास नहीं है। जिस कारण वह दवाएं बाहर से भी खरीदने को मजबूर हैं। होम्योपैथिक विभाग प्रभारी डॉ. उर्मिला बिष्ट ने बताया कि होम्योपैथिक में अधिकतर सभी रोगों का उपचार है। मरीज लगातार परहेज के साथ दवाओं का इस्तेमाल करें तो रोग जड़ से ही समाप्त हो जाता है। कहा कि पर्याप्त दवाओं के लिए उच्च स्तर पर कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *