महिला की रहस्यमय मौत मामले में हत्या का मुकदमा


चम्पावत। टनकपुर में बीते दिन रहस्यमय तरीके से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करीब एक सप्ताह पूर्व सैलानीगोठ-बिचई के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया था। रिपोर्ट में गला घोंटने से महिला के मौत होने की पुष्टि हुई। वहीं महिला के गले की एक हड्डी के भी टूटने का दावा किया गया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि महिला रहस्यमय तरीके से हुई महिला की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *