कैंसर दिवस पर जागरुकता शिविर लगाया
चम्पावत। स्वास्थ विभाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज दुबाचौड़ में विश्व कैंसर दिवस पर जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एसीएमओ श्वेता खर्कवाल ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को कैंसर के प्रति जागरुक किया। उन्होंने लोगों को कैंसर के लक्षणों और उससे बचाव की जानकारी दी। कैंसर के लक्षण पाए जाने पर कैंसर केयर सेंटर में नियमित जांच कराने की अपील की। इसके अलावा जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। जिसमें लोगों को कैंसर से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गई।
