पुलिस की सुस्ती से सक्रिय हुए पेट्रोल चोर

उत्तरकाशी। नगर पालिका परिक्षेत्र चिन्यालीसौड़ में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के चलते इन दिनों दो पहिया वाहनों से पेट्रोल चोरी होने का सिलसिला जारी है। इससे स्थानीय नगर वासी खासे परेशान हैं।
नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में खड़ी की जाने वाली मोटर साईकलों से दिन रात चोर पेट्रोल चोरी कर रहे हैं। हाल के दिनों में तो आधी रात को भी पेट्रोल चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। इस चोरी से वार्ड संख्या एक में निवास करने वाले लोग खासे परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह ड्यूटी पर जाना पड़ता है। सुबह ड्यूटी के लिए तैयार होने के बाद जब वे बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि बाइक में पेट्रोल है ही नहीं, पूरी टंकी खाली है। बाइक से पेट्रोल चुराने वालों का ये गिरोह गाड़ियों से पेट्रोल साफ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने से यह सक्रिय हैं। जिसके लिए सुमन बडोनी व भाजपा नेता विजय बडोनी ने मोटर साइकिल से पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए एसपी उत्तरकाशी व थानाध्यक्ष धरासू से रात में गस्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *