वाहनों में फौग लाइट लगाने के दिए निर्देश
रुद्रपुर। मुख्यालय के आदेश पर रोडवेज डिपो कार्यशाला के सीनियर फोरमैन ने जुनियर फोरमैन और मैकनिक को डिपो के वाहनों में फौग लाइट व हैलोजन बल्ब लगाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सीनियर फोरमैन आरसी पांडे ने बताया कि डिपो की समस्त वाहनों में फौग़ लाइट, हैलोजन बल्व या पीले बल्ब लगाना जरुरी है। जिससे चालकों को कोहरें की स्थिति में वाहनों के संचालन में दुविधा न हो और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही वाहन में किसी भी प्रकार के मैकेनिकल दोष को दुरस्त करने को भी कहा। वहीं भडांरपाल से भी आवश्यकतानुसार सामान उपलब्ध करायें जाने के निर्देश दिए।
