व्यापारियों पर कार्रवाई करने के बजाए प्लास्टिक के निर्माण पर प्रतिबंध लगाए सरकार-सेठी

हरिद्वार। महानगर व्यपार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर सिंगल यूज प्लास्टिक के नाम व्यापारियों के चालान करने जगह प्लास्टिक के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में सेठी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के नाम पर साल में कई बार व्यापारियों को प्रशासन की जब्ती व चालान आदि कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए सिर्फ छोटे मध्यम व्यपारियो को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार व संबंधित विभागों को व्यापारियों पर कार्रवाई करने बजाए प्लास्टिक के निर्माण पर रोक लगाने की कार्रवाई करनी चाहिए। जब प्लास्टिक बाजार में आएगी ही नहीं तो बिकेगी भी नहीं। इसलिए सबसे पहले प्लास्टिक के  प्रोडक्शन ओर सप्लाई पर बैन लगाना चाहिए। मध्यम वर्गीय व्यापारियों का उत्पीडन करने के बजाए प्लास्टिक व उससे सामान बनाने वाले बड़े बड़े कारखानों पर कार्यवाही होनी चाहिए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, मुकेश अग्रवाल, सुनील मनोचा, विनोद कुमार, भूदेव शर्मा, धर्मपाल सिंह, गौरव गौतम, मनोज ठाकुर, सोनू चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *