फार्मासिस्टों का आंदोलन 30 अक्टूबर तक स्थगित

देहरादून। फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों को चल रहा आंदोलन 30 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया है। शासन में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसो। की बैठक एवं मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। जिलाध्यक्ष सुधा कुकरेती ने बताया कि यदि उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो एक नवंबर से फिर आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि फार्मासिस्टों की पदोन्नति, वेतनमान डाउनग्रेड, पदों में कमी, पुरानी पेंशन, एसीपी आदि मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने प्रदेश के अस्पतालों में पांच दिनों से काली पट्टी बांधकर आंदोलन कर रखा था। नौ अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति के बाद 10 अक्टूबर को डीजी हेल्थ कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी थी। अब शासन में वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *