10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून

एसओजी ने प्रेमनगर में एक तस्कर को 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित लॉकडाउन में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। एसओजी को सूचना मिली कि प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस पर छापामारी की गई। यहां रेशम वाली गली से एक आरोपित को अवैध शराब के साथ दबोच लिया गया। आरोपित कार में शराब की तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी पहचान आशीष निवासी ईसी रोड, डालनवाला के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बेवजह घूमने वालों पर चला पुलिस का डंडा
कोरोना कफ्र्यू के दौरान भी कुछ लोग सडक़ों पर बिना वजह निकल रहे हैं। ऐसे लोग के खिलाफ पुलिस भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। बुधवार को पुलिस ने करीब ढाई सौ वाहन सीज कर दिए। साथ ही इनके चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें। फिर भी कोरोना कफ्र्यू के दौरान बिना किसी कारण कई लोग घरों से बाहर निकलकर सडक़ों पर घूम रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों को पुलिस कैदी वाहन की सैर करा रही है। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में इवङ्क्षनग वॉक करने वाले और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें 41 लोग को पकडक़र कैदी वाहन से थाना नेहरू कॉलोनी ले जाया गया और चालान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *