इन्फ्लेटेबल स्ट्रक्चर एंड लाइटवेट मेटीरियल पर कार्यशाला का आयोजन
रुड़की। आईआईटी रुड़की के मैकेनिकल एवं इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग विभाग ने इन्फ्लेटेबल स्ट्रक्चर एंड लाइटवेट मेटीरियल पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इन्फ्लेटेबल संरचनाओं, लाइटवेट मटीरियरल, उनके डिज़ाइन, उत्पादन तकनीकों को जागरूक करने के लिए सेमिनार किया गया। इसरो, डीआरडीओ, अकादमिक संस्थानों एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने इन्फ्लेटेबल संरचनाओं के डिज़ाइन, विश्लेषण, निर्माण, लाइटवेट मटीरियरल और इनकी जांच आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एवं सिस्टम एनालिसिस एंड मॉडलिंग, डीआरडीओ के महानिदेशक हरी बाबू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। सेमिनार में इसरो के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एचएन सुरेश, एफडी ग्रुप आरएण्डडीई (ई) पुणे के हैड संतोष कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ मैकेनिकल एंड मैकट्रोनिक्स इंजीनियरिंग, यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू, कनाडा के प्रोफेसर बिशाख भट्टाचार्य, डॉ. एचएम वायसी मल्लिकराच्ची, एसजे राव, स्वर विकामशी, रमेश चौधरी, एसी माथुर, डॉ. पीसी जैन, प्रो. अनिरवन दास गुप्ता, प्रो. व्सेवोलोड कोरयानोव, डॉ. सतीश कुमार, सीआर सावंत ने प्रतिभाग किया।
