15 ऑटोमोबाइल व्यापारियों का डेढ़ लाख का चालान काटा

पिथौरागढ़

सड़क में वाहन रिपेयरिंग का सामान डालकर यातायात बाधित करने पर पुलिस ने 15ऑटोमोबाइल व्यापारियों का डेढ़ लाख का चालान काटा। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने कुमौड़, टनकपुर मार्ग क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अनियमित तरीके से वाहन खड़े कर रिपेयरिंग किये जाने पर पुलिस ने संबंधित व्यापारियों का दस-दस हजार का कोर्ट का चालन किया है। कोतवाल पांडे ने कहा सार्वजनिक स्थान, सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *