महिलाओं ने जाजरदेवल में चलाया सफाई अभियान

पिथौरागढ़

जिपं सदस्य पूनम भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर के समीप गैठना, जाजरदेवल में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं ने नालियों, नौले-धारों की सफाई की। यहां आसपास झाड़ियों को काटा। पूनम भंडारी ने कहा देश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान संचालित है। इसे सफल बनाने में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, तभी स्वच्छ भारत की परिकल्पना साकार हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *