चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ
रुद्रपुर। गूलरभोज कोपा ढाई नंबर सेपटाफार्म निवासी अंकुर सागर पुत्र राजाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद खाना खाकर वह घर से बाहर आया तो बाइक मौके से गायब थी। पीड़ित ने अपने परिजनों व दोस्तों के साथ मिलकर काफी देर तक बाइक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद मामले की अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस को दी गई। वहीं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से ऐसी घटनाओं में लगाम लगाने की मांग की है।
