जिला अस्पताल में मरीजों के साथ तीखी नोकझोंक

रुद्रपुर। मौसम के बदलाव के साथ खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज आने शुरू हो गए हैं। अस्पताल में रोजाना 500-600 मरीज चेकअप कराने के लिए आते हैं, लेकिन मंगलवार को करीब 700 से अधिक मरीज आ गए। जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच लोगों को दूर हटाने का प्रयास कर रहे गार्ड से भी मरीज उलझ गए और नोकझोंक शुरू हो गई।
मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी के ऑफिस के बाहर सैकड़ों की संख्या में मरीज उमड़ पड़े। इस दौरान यहां पर कुछ लोग कतारों में लगे थे तो कुछ लोगों के लिए जगह न होने पर फर्श पर बैठे रहे। इस बीच चिकित्सक के कमरे के पास तक लोग आ गए। इस बीच गार्ड ने उनको हटाने की कोशिश की तो मरीज उनसे उलझ गए। इस दौरान उन्होंने पीछे हटने के लिए कहा तो लोगों ने गार्ड के साथ नोकझोंक हो गई। काफी देर तक गहमा-गहमी होने के बाद कुछ मरीज कतार से हटकर गुस्से से चले गए तो कुछ मरीजों ने दो बजे तक रूक कर खुद को दिखाया।
पिछले तीन-चार दिनों से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पताल में महज एक चिकित्सक फिजिशियन ही अस्पताल में देख रहे हैं। ऐसे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। मंगलवार को अचानक सैकड़ों लोगों के आने पर अफरातफरी मच गई। जिससे परिसर में काफी भीड़ इकट्टा होने पर उनको हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *