छात्रा के उपचार हेतु की आर्थिक मदद की अपील
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम परोडी की कक्षा 12वीं में पढ़ाने वाली छात्रा अंबिका बंधानी पुत्री स्व. प्यारेलाल बंधानी बीते 23 अगस्त की सुबह स्कूल जा रही थी इसी दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर से उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। जिसके बाद छात्रा को सीएचसी थत्यूड़ में प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्रा का हायर सेंटर में छात्रा का उपचार चल रहा है। परोडी की ग्राम प्रधान विनीता लेखवार ने बताया कि छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। कहा छात्रा के उपचार हेतु परोड़ी गांव के ग्रामीणों, जौनपुर समुदाय संगठन और क्षेत्र के लोगों ने करीब दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता जुटाई है। जिससे छात्रा का इलाज किया जा रहा है, उन्होंने लोगों से छात्रा के इलाज के लिये आर्थिक सहायता देने की अपील की है, ताकि छात्रा को बेहत्तर उपचार मिल सके।
