जीजीआईसी किलकिलेश्वर की टीम ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

श्रीनगर गढ़वाल।  दो दिवसीय कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम सभा रानीहाट (जगत विहार) में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्व. पंडित जगतराम गौड़ की स्मृति में आयोजित बालिका क्रिकेट में राजकीय बालिका इंटर कालेज किलकिलेश्वर की टीम ने विजेता बनकर चैंपियनशिप जीती। जबकि मॉस्टर माइंड पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी के हाथों ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सोमवार को रानीहाट जगत विहार खेल मैदान में रोटरी क्लब अलकनंदा वैली, इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया(गढ़वाल चेप्टर) व लॉयंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच राबाइंका किलकिलेश्वर और मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल श्रीनगर के बीच खेला गया। जिसमें मॉस्टर माइंड की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राबाइंका किलकिलेश्वर की टीम नें 8 विकेट से मैच जीतकर चैंपियनिशप अपने नाम की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रियांजलि को मैन आफ द सीरीज चुना गया। जबकि अंजली बेस्ट फिल्डर, प्रांजलि बेस्ट बॉलर व संध्या बेस्ट कीपर रही रही। मौके पर इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी आफ इंडिया (गढ़वाल चेप्टर) के अध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल, डा. एससी सती, रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के सचिव अर्जुन सिंह गुसाईं, संयुक्त सचिव नवल किशोर जोशी, जेएस कंडारी, डा. सुनिल बिजल्वाण, अजय प्रकाश जोशी, पम्मी पंवार, जीतेंद्र धीरवाण, वासुदेव कंडारी, डा. वाईएस फरसवाण, डा. मीना सेमवाल, प्रमिला भंडारी,डा. देव प्रकाश थपलियाल, डा. अरूण शेखर बहुगुणा, डा. सोमेश थपलियाल, मंगत मठियाल, सोहन कोहली, संदीप, जगमोहन, महिपाल भंडारी, विजय कोटियाल, लता पाण्डेय, डा. विजय सिंह बिष्ट, सुबोधनी गौड़, सृष्टि गौड़, राखी जुयाल, संतोषी, रिया, प्रियांशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *