नैथाणा में तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर शुरू

श्रीनगर गढ़वाल।  जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा कीर्तिनगर के बीना शंकर वेडिंग प्वांइट नैथाणा में सोमवार से तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर शुरू हुआ। जिसमें पहले दिन 40 से अधिक आधार कार्ड बनाए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि लंबे समय से आधार कार्ड बनाने व 5 साल से बड़े बच्चों के आधार कार्ड बनाने और पूर्व में बनाए गए आधार कार्डों में संशोधन करने में बड़ी कठिनाइयों का सामना क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग पर कांग्रेस द्वारा आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिन तक नैथाणा में यह शिविर चलेगा उसके बाद लोस्तु-बडियार गढ़, डागर, दुगड्डा के साथ हिंडोलाखाल क्षेत्र में इन शिविरों के आयोजन का प्रयास किया जाएगा। आधार कार्ड शिविर में 40 से अधिक आधार कार्ड बने व संसोधित हुए। इस अवसर पर ज्ञान सिंह नेगी, अनिल कुमार, नवनीत नेगी, अनिल थपलियाल, टेक सिंह नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *