नियुक्ति की मांग पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

देहरादून। वीपीडीओ भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने शनिवार को बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि उनसे शपथपत्र लेकर जल्द उनको तैनाती दे दी जाए। ताकि अगर कहीं जांच में वे दोषी पाए जाते हैं तो उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए उन पर कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होनें स्वयं की जांच कराने की मांग भी की। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने आश्वासन दिया कि मेहनती छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सरकार मेहनती छात्रों के विषय में जरूर विचार विमर्श करेगी। प्रदर्शन में चयनित अभ्यर्थी अंकुर चौहान, सुनील सेमवाल, महेश जोशी, आनन्द, अंकित, अजय, सरिता, अजय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *