राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून चैम्पियन

देहरादून। 19 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन 244 अंकों के साथ देहरादून ओवरऑल चैंपियन रहा। दूसरे स्थान पर 93 अंकों के साथ उधम सिंहनगर व तीसरे स्थान पर 78 अंकों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून रहा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय सिंह चौधरी ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छह आयु वर्गों में साठ मीटर, हाई जम्प, जवैलिन, 100 मीटर, 300 मीटर, 2000 मीटर, 80 मीटर, हाई जम्प, 3000 मीटर रेस, पांच हजार मीटर रेस वॉक, हम्मर, वॉकउत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस। कलसी ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स संघ के मानकों को पूर्ण करने वाले खिलाड़ियों को 33 वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 17 वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता व 37 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन व उत्तराखंड शिक्षा विभाग के 40 निर्णायकों ने अपना योगदान दिया। मौके पर उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप बिष्ट, प्रशिक्षक स्पोर्ट्स कालेज लोकेश कुमार, एथलेटिक्स संघ देहरादून सचिव एमएस जोशी, आरएस राणा, अवतार सिंह, संदीप सिंह, नीरज शर्मा, सुनीता रावत, उर्मिला राणा, पूजा सिंह, हेमराज सिंह, प्रवीण पुरोहित, संजय रावत, अंकित सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *