बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय जिला देहरादून बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का समापन हुआ। इसमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 बालक-बालिकाओं के एकल व युगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विपिन बलूनी, विशिष्ट अतिथि विपिन मुयाल, जिला बैडमिंटन सचिव नवनीत सेठी, आयोजन सचिव दिनेश शर्मा, सह आयोजन सचिव वीके मिश्रा उपस्थित रहे। अंडर-11 बालक एकल वर्ग में आदित्य नेगी ने श्रीनव जुगरान को हराया। वहीं अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में अलीशा भंडारी ने अवनी को हराया। अंडर-11 बालक युगल वर्ग में आदित्य व श्रीनव की जोड़ी ने शौर्य व अरिहंत की जोड़ी को हराया। अंडर-13 बालक एकल वर्ग में वेदांश ने अथर्व को हराया, अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में अलीशा भंडारी ने रिदा तनवीर को हराया। अंडर-13 बालक युगल वर्ग में वेदांश व स्वर्णिम की जोड़ी ने आदित्या व प्रभु ध्यानी की जोड़ी को हराया। अंडर-13 बालिका युगल वर्ग में अलीशा व रिदा तनवीर की जोड़ी ने स्नेहा व अन्वेषा की जोड़ी को हराया। अंडर-15 बालक एकल वर्ग में सूर्यक्ष ने ईशान को हराया। वहीं अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में रिदा तनवीर ने अनुश्री शर्मा को हराया। अंडर-15 बालक युगल वर्ग में अभिनव व ईशान की जोड़ी ने सूर्यक्ष व वेदांश की जोड़ी को हराया। अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में सिद्धि रावत व आन्या बिष्ट की जोड़ी ने वेदिका व अलीशा की जोड़ी को हराया। अंडर-15 मिश्रित युगल वर्ग में अभिनव व अक्षिता की जोड़ी ने सूर्यक्ष व आन्या की जोड़ी को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *