वन मुख्यालय में घुसे दो सांप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

देहरादून। सोमवार को वन मुख्यालय में दो सांप घुस गए। वन विभाग की क्यूआरटी ने उन्हें रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम लीडर जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि इनमें से एक सांप काफी बड़ा था, जबकि दूसरा छोटा। जितेंद्र के अनुसार दोनों ही रैट स्नेक हैं। जो जहरीले नहीं होते। ये अक्सर आबादी के आसपास ही चूहे व मेंढकों की तलाश में रहते हैं। ये भी यहां भोजन की तलाश में आए होंगे। दोनों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में इनाम अली और मनेाज सिंह भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *