सीएचसी मदन नेगी में एक्सरे मशीन का शुभारंभ


नई टिहरी। सीएचसी मदन नेगी में प्रतापनगर विधायक ने एक्सरे मशीन का शुभारंभ करने के साथ स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ केंद्र में एक्सरे के संचालन से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। गुरुवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने सीएचसी मदन नेगी में एक्सरे मशीन का शुभारंभ करते हुये कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिये वह लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान विधायक ने अपना एक्सरे और ब्लड प्रेशर भी चेक करवाया और 220 रुपये की पर्ची कटवाकर फीस अस्पताल के खाते में जमा करवाई। विधायक ने बताया कि प्रतापनगर स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन और लंबगांव में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्वीकृति खनिज न्यास निधि से हो गई है। उन्होंने इस पर प्रभारी मंत्री टिहरी और डीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह चाहते की प्रतापनगर के लोगों को क्षेत्र में ही बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा मिले,ताकि उन्हें इधर उधर न भटकना पड़े। मौके पर डॉक्टर यथार्थ रौतेला, डॉक्टर इमरान खान, संजय कंसवाल, विजय जुयाल, सीमा रावत, अर्चना भंडारी, लाखी लाल, धीरजलाल, सतपाल, मान सिंह रौतेला, नरेंद्र राणा, बिन्नी पंवार, विजय पुंडीर, दीनपाल, पूर्णानंद रतूड़ी, बुद्धिराम जुयाल, अनुराग भूषण, गुमान सिंह पंवार, मदन पंवार, रणबीर पंवार, लोकमान खरोला, गिरीश भद्री, रविंद्र जोशी, शूरवीर पंवार, रणवीर चौहान, प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *