प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन


नई टिहरी

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलेश्वर में एमसी सदस्यों के प्रशिक्षण कार्य का महत्व विषय पर आयोजित तीन दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्राशि संघ चंद्रवीर सिंह नेगी कहा कि, एसएमसी प्रशिक्षण 2023 के प्रशिक्षण में समग्र शिक्षा के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों को समिति के सदस्यों के समक्ष चर्चा की गई। कार्यक्रम में शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की मुख्य परिणाम, बाल अधिकार बाल संरक्षण पर, सामुदायिक सहभागिता प्रवेश की जानकारी, संसाधनों की उपलब्धता, स्कूल मैपिंग, बालगणना नामांकन, विद्यालय में बच्चों के नामांकन एवं ठहराव, पीएम पोषण योजना संचालन, विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका के साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अन्य तमाम चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मौके पर संदर्भदाता राजेंद्र सिंह पंवार, राजेश चौधरी, शैलेंद्र, अरुण जोशी, सुशील सेमवाल, सरिता मैथानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *