राहुल को काले झंडे दिखाने जा रहे भाजपाई हिरासत में लिए

देहरादून।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को काले दिखाने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। राहुल की रैली खत्म होने के बाद छोड़ा गया। गुरुवार को भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और पूर्व महामंत्री राजेश रावत के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्र हुए। यहां हाथों में आलू लेकर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद सिर में काली पट्टी बांधकर और हाथ में काले झंडे लेकर रैली स्थल की ओर रवाना हुए। राहुल गांधी वापस जाओ वापस जाओ वापस जाओ जैसे नारे लगाते हुए रैली स्थल की ओर बढ़ रहे थे कि पुलिस ने उनको नगर निगम के बाहर ही रोक लिया। पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। आक्रोशित भाजपाइयों का कहना था कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा हिंदुओं को निशाने पर लेकर तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। कांग्रेस को हर जगह हार का सामना करना पड़ा है। अब उत्तराखंड में कांग्रेस सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है। इस मौके पर गौरव सहगल, गौरव कनौजिया, वरुण वालिया, दीपक सकलानी, रोहित चौहान, सागर सोनकर, सूरज रावल, सौरभ कपूर, प्रवीण कुमार, प्रीतम, सोनू सरदार, वीरेंद्र रावत, प्रीतम सिंह, विशाल कुमार मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *