अनियंत्रित होने से कार गिरी 100 मीटर गहरी खाई में, चालक की मौत

पौड़ी। कालेश्वर- ल्वाली मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें वाहन चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में 3 युवक सवार थे तथा घूमने गए थे। घटना देर शाम की बताई जा रही है। पौड़ी तहसील क्षेत्र के कालेश्वर-ल्वाली मोटर मार्ग पर तमलाग गांव के समीप एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन चला रहे युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक दीपचंद ने बताया कि कार में तीन युवक सवार थे। तीनों युवक पास के ही गगवाडा गांव के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक घूमने के लिए अपने गांव गगवाड़ा से ल्वाली -कालेश्वर मोटर मार्ग पर घूमने जा रहे थे। तभी गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर तमलाग गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने निजी वाहन के द्वारा तीनों युवकों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद 25 वर्षीय पंकज सजवाण पुत्र अर्जुन सिंह सजवाण को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अजय भंडारी (23) पुत्र गजपाल सिंह व संतोष सजवाण(21) पुत्र जय सिंह सजवाण का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *