संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता
रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर लापता हो गया। लापता किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कुलदीप निवासी लिब्बरहेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र आर्यन 4 अगस्त को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उनके द्वारा अपने स्तर से किशोर की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही उसे तलाश कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
