फंदे पर लटका मिला युवक का शव

रुद्रपुर। ग्राम गिद्धपुरी में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नीरज आयलानी (26) पुत्र प्रकाश आयलानी निवासी ग्राम गिद्धपुरी एक रेस्टोरेंट में कार्य करता था। उनके पिता का उर्वशी पिक्चर हॉल के निकट जूस कार्नर है। शनिवार को नीरज रेस्टोरेंट से सुबह लगभग दस बजे घर गया था। उसके पिता दुकान पर थे। जबकि माता किसी कार्यवश जयपुर गई थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। दोपहर को नीरज के मित्र ने उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन फोन नहीं उठा, इस पर मित्र नीरज के घर पहुंचा। घर का दरवाजा नहीं खुलने पर नीरज के मित्र ने आस पड़ोसियों को बताया। इसके बाद लोगों ने प्रयास कर घर का दरवाजा खोला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो नीरज का शव मफलर के सहारे कुंडे में लटका था। नीरज की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *