बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर तीन भवन स्वामियों का चालान
पिथौरागढ़। किराएदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने तीन भवन स्वामियों का चालान किया। शुक्रवार को जाजरदेवल थानाध्यक्ष हरीश पुरी व वड्डा चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को तीन किराएदार बगैर सत्यापन के रहते हुए मिले। पुलिस ने तीनों के मकान मालिकों का चालान काटा।
